Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा जिला कमेटी का खाका तैयार, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी तरजीह

भाजपा जिला कमेटी का खाका तैयार, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी तरजीह

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला संगठन के पुनर्गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। गुरुवार को गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी को लेकर गहन मंथन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज और जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संगठन की नई टीम का स्वरूप लगभग तय कर लिया गया है।

How to Make a News Portal

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी 10-12 दिनों के भीतर लखनऊ मुख्यालय से आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना है। इस बार भाजपा का मुख्य फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव हैं। रणनीति के तहत कमेटी में 33 फीसदी महिलाओं और 35 से 50 वर्ष की आयु वाले ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, 2019 और 2024 के चुनाव में सक्रिय रहे सदस्यों को पदों से नवाजा जाएगा।

प्रस्तावित कमेटी में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष समेत सोशल मीडिया व शोध प्रभारियों की नियुक्ति होगी। बैठक में डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी जैसे दिग्गज शामिल रहे। फिलहाल जिला महामंत्री पद के लिए शरद शर्मा, सुधीर खटीक, विजय प्रजापति, संजय गर्ग और सुनील दर्शन के नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 2 7 1
Total views : 232389

Follow us on