Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » ARTO आफिस लाइलेंस बनवाने पहुंचा साढ़े आठ फीट का युवक

ARTO आफिस लाइलेंस बनवाने पहुंचा साढ़े आठ फीट का युवक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को एक असाधारण कद काठी वाला युवक अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचा।  युवक अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिसर में पहुंचा तो सभी हैरत में पड़ गए। कर्मचारियों व अन्य लोगों ने युवक के साथ फोटो क्लिक कराई। युवक जानसठ के ग्राम भंगेला भेंगी निवासी करण सिंह पुत्र संजय राठी है, जिसकी लंबाई लगभग साढ़े आठ फीट है।

How to Make a News Portal

साढ़े आठ फिट की लंबाई वाला युवक करण सिंह जैसे ही कार्यालय में प्रवेश किया, वहां मौजूद फरियादियों और कर्मचारियों की नजरें उन पर टिक गईं। उनकी लंबाई देखकर हर कोई अचंभित था। देखते ही देखते कार्यालय में मौजूद लोगों में उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मच गई। करण सिंह के व्यक्तित्व ने वहां मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित किया। कई अधिकारी और कर्मचारियों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। करण सिंह ने बताया कि वे अभी युवा हैं और अधिकांश समय अपने गृह निवास पर ही व्यतीत करते हैं। उनकी यह अद्भुत लंबाई इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि इससे पहले भी कई जगह इस युवक की लंबाई देख लोगों ने फोटो क्लिक कराकर सोशल मीडिया पर फोटा अपलोड़ कराए हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 5 9 7
Total views : 233628

Follow us on