Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » MPL-2: वसुंधरा सुपर किंग्स ने अंबा वॉरियर्स को 1 विकेट से चटाई धूल

MPL-2: वसुंधरा सुपर किंग्स ने अंबा वॉरियर्स को 1 विकेट से चटाई धूल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL-2) के लीग मैच में मंगलवार को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने अंबा वॉरियर्स को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हर खेल में चमकने वाले अभिषेक अहलावत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
अंबा वॉरियर्स की सधी हुई शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों में 133 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहम्मद अमान (30), समीर चौधरी (29) और तरुण चौधरी (23) ने उपयोगी पारियां खेलीं। वसुंधरा की ओर से अभिषेक अहलावत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि ऋतिक वत्स और विवेक कुमार को भी 2-2 सफलताएं मिलीं।
अंतिम ओवरों का हाई-वोल्टेज रोमांच
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसुंधरा सुपर किंग्स की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। कप्तान अनिवेश चौधरी (38), ऋतिक वत्स (23) और उवाश चौधरी (20) की पारियों के दम पर मैच अंतिम ओवर तक खिंचा। अंबा वॉरियर्स के गेंदबाजों—रोहन अहलावत और विवेक सरोहा ने मैच को फंसा दिया था, लेकिन 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाते हुए वसुंधरा ने बाजी मार ली। विजयी टीम के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस जीत के साथ ही स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने टीम का जमकर उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम के आनर रोहित चौधरी व अमित चौधरी ने अपने खिलाड़ियों का मैदान में खूब उत्साहवर्धन किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 0 1 3 7
Total views : 220996

Follow us on