Select Language :

Home » Uncategorized » MPL-2 में मेडिकल मेवेरिक्स और बालाजी टाइटंस ने चटाई धूल

MPL-2 में मेडिकल मेवेरिक्स और बालाजी टाइटंस ने चटाई धूल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एमपीएल-2 के दौरान गुरुवार को भी जबरदस्त मुकाबले हुए। गुरुवार को मेडिकल मेवेरिक्स ने अंतिम ओवरों के फेरबदल में सिल्वर्टन टाइगर्स को पटखनी दी, वहीं क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में अंबा वॉरियर्स को धूल चटा दी।

How to Make a News Portal

गुरुवार को सुबह पूल-बी के सुबह के सत्र में सिल्वर्टन टाइगर्स और मेडिकल मेवेरिक्स के बीच मुकाबला हुआ। मेडिकल मेवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने 62 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। दिव्यंश और दिनेश ने 21-21 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स के लिए यश ने 2, जबकि कुलदीप, प्रशांत और प्रवीण ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वर्टन टाइगर्स 17वें ओवर तक जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही थी। उसे 18 गेंदों में मात्र 21 रन चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे। लेकिन कप्तान वैभव त्यागी की जादुई स्पिन गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया। जमे हुए बल्लेबाज शिवम चौधरी (78 रन, 51 गेंद) के रन आउट होते ही पारी ढह गई। अंतिम ओवर में 13 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम केवल 2 रन बना सकी और पूरी टीम दो गेंद शेष रहते आउट हो गई। वैभव त्यागी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। वैभव त्यागी को ‘मैन ऑफ द मैच’ और शिवम चौधरी को ‘फाइटर प्लेयर’ चुना गया। दूसरी पाली में टाइटंस का विशाल प्रहार अंबा वॉरियर्स पर देखने को मिला। मैच में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने अंबा वॉरियर्स को 71 रनों के भारी अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने कार्तिक सिद्दू की नाबाद 67 रनों की पारी और कुशल यादव व शोएब सिद्दीकी के 34-34 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 209 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में अंबा वॉरियर्स की टीम दबाव नहीं झेल सकी। रजत निरवाल की तूफानी गेंदबाजी (5 विकेट) के सामने पूरी टीम 17वें ओवर में महज 138 रनों पर सिमट गई। अंशुल पाल ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कार्तिक सिद्दू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। विजेता खिलाड़ियों को एमसीए पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव विकास, ओमदेव सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

*राज्यमंत्री और पालिकाध्यक्ष के आवास पर होली का जश्न, योगी के गीतों पर नाचे समर्थक*

राज्यमंत्री और पालिकाध्यक्ष के आवास होली का जश्न, योगी के गीतों पर नाचे समर्थक

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 1 3 9
Total views : 232041

Follow us on