Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » MPL-2: भिवानी लायंस और क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की धमाकेदार जीत

MPL-2: भिवानी लायंस और क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की धमाकेदार जीत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के दौरान क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। शनिवार को खेले गए दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में भवानी लायंस और क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।
शनिवार को पहला मुकाबला क्रिस्टल बालाजी टाइटंस और सिल्वरटन पैंथर्स के बीच हुआ, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिल्वरटन पैंथर्स ने 138 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए क्रिस्टल टाइटंस की टीम संघर्ष करती दिखी। हालांकि, कृष्णा वर्मा के 37 रनों और निचले क्रम के सहयोग से टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर रोमांचक जीत दर्ज की। शिवम शर्मा के 4 विकेट भी सिल्वरटन पैंथर्स को हार से नहीं बचा सके। आनिक राणा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं दूसरे मुकाबले में भवानी लायंस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बिंदल स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। बिंदल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए। भवानी लायंस ने ज़ीशान मेवाती के आतिशी 76 रन और कप्तान हितेश शर्मा के 53 रनों की बदौलत मात्र 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ज़ीशान मेवाती को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता गौरव स्वरूप रहे। इस दौरान संजय मित्तल, भीमसेन कंसल आदि मौजूद रहे। अंपायर आदिल रजा जैदी, मोहम्मद शाहिद सैफी और रवि कौशिक रहे।

 

ARTO आफिस लाइलेंस बनवाने पहुंचा साढ़े आठ फीट का युवक

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 6 7 3
Total views : 234010

Follow us on