Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी वर्ल्ड व पीआर पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों को दी विदाई

एमजी वर्ल्ड व पीआर पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों को दी विदाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों के बीच सोमवार को विभिन्न स्कूलों में 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के विदाई समारोह हुआ। पीआर पब्लिक स्कूल व एमजी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षकों ने आशीर्वाद के साथ विदाई दी।

पीआर पब्लिक में जूनियर्स ने सीनियर्स को तिलक लगाकर किया स्वागत
पीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र -छात्राओं के लिए विदाई समारोह में का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ,दिव्या शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियो ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओ का तिलक लगाकर स्वागत किया । कक्षा 11के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण ,गेम ,नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विदा होने वाले विद्यार्थियों ने कविता, कॉमेडी आदि के माध्यम से विद्यालय में एकत्र की गई अपनी यादों को प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ साझा किया। वंश पाल और दीक्षा चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल चुना गया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बच्चों को शुभाशीष दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राखी पाल और कक्षा 11वीं की छात्रा कनिका शर्मा तथा कक्षा 11 के छात्र व नमन सिंघल द्वारा किया गया । इस दौरान प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शिखा ठाकुर, विशांक त्यागी, प्रज्ञा सिंधी, अनुपम सैनी, शंकर शर्मा, विश्व बंधु शर्मा ,दीपक मलिक आदि का विशेष योगदान रहा।

 

एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में गुडलक व फेयरवेल पार्टी में उल्लास
एमजी वर्ल्ड विज़न विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए गुडलक व फेयरवेल पार्टी हुई। कक्षा-9 व 11 के छात्रों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतियों और भावनात्मक विदाई संदेशों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रभावशाली मंच संचालन कक्षा-9 व 11 की छात्राओं द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं रोचक बनाए रखा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की सीनियर अकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 6 4 4 7
Total views : 206569

Follow us on