शिक्षा

एमजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वेस्ट सामान से बनाए माडल्स

LP Live, Muzaffarnagar: एमजी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में वेस्ट मेटेरियल से अनेक साज सज्जा की वस्तुएं तैयार की। इसमें फर्नीचर, सोलर एनर्जी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और बर्ड फीडर जैसे माडल्स तैयार किए गए।

दो दिवसीय विज्ञान माडल्स प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान इसका शुभारंभ एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल व अध्यक्ष भीम सैन कंसल ने किया। अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के द्वारा प्रदर्शित किये गए माडल्स और नवीन विचारों के आधार पर तैयार की गयी साज सज्जा की चीजों का अवलोकन किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि मानव जीवन में विज्ञान के महत्व को समझाने के लिए आज स्कूल में बेस्ट आउट आफ वेस्ट थीम पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें फोकस मूल नवीन विचारों के साथ विज्ञान को अपनाते हुए अपने आसपास कुछ नवीन अविष्कार और वेस्ट से घरेलू साज सज्जा, पर्यावरण और पशु पक्षियों के लिए कुछ नया लागू करना ही रहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो ने वेस्ट मेटेरियल से घरेलू उपयोग और साज सज्जा के लिए अनेक चीजों का निर्माण किया, जिसमें फर्नीचर, पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पाइप से बनाए गए गमले, बेकार टायरों से बनाया गया मेज और स्टूल, फाउंटेन आदि आकर्षक रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button