Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मेरठ खाद्य विभाग की टीम का मुजफ्फरनगर में छापा

मेरठ खाद्य विभाग की टीम का मुजफ्फरनगर में छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।
मेरठ मंडल की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमगुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। स्थानीय अधिकारियों के साथ टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कि है। नमूने जब्त भी हुए।

How to Make a News Portal

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त (खाद्य) मेरठ वी के वर्मा तथा सहायक आयुक्त खाद्य (खाद्य)।। अर्चना धीरान मुजफ्फरनगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा ईदगाह रोड, बुढ़ाना स्थित फर्म मैसर्स माता वैष्णो देवी फूड्स प्रोडक्ट्स एवं मैसर्स रिद्धि ट्रेडर्स पर विशेष छापामार कार्यवाही की। टीम ने खाद्य पदार्थ घी के 05 नमूने तथा माइल्ड फैट का 01 नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित् किए गए। इस प्रकार कार्यवाही के दौरान कुल 06 नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 858 किलोग्राम घी, जिसका मूल्य रुपए 604078.00 तथा कुल 185 लीटर माइल्ड फैट, जिसका मूल्य 83250 रुपए को जब्त कर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। दोनों फर्मों में कमियां पाई जाने पर दोनों फर्मों के खाद्य कारोबार करने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्तअर्चना धीरान ने बताया की रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 3 1
Total views : 203687

Follow us on