Select Language :

Home » धर्म » मन की बात: भारत की उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा साल 2025: मोदी

मन की बात: भारत की उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा साल 2025: मोदी

देश का गर्व बना ऑपरेशन सिंदूर से खेल तक बना देश का गर्व
युवाओं की शक्ति को ‘विकसित भारत’ का आधार स्तंभ बताया
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड में देशवासियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, ‘वंदे मातरम’ के 150 साल, संविधान दिवस और अयोध्या के राम मंदिर में धर्मध्वजा के आरोहण जैसी घटनाओं को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। पीएम ने कहा कि साल 2025 भारत के लिए उपलब्धियों और गर्व के पलों से भरा रहा है, जिसने हर भारतीय के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है।

How to Make a News Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 2025 की कई तस्वीरें, कई चर्चाएं और कई उपलब्धियों के बारे में बात की, जिन्होंने पूरे देश को एक साथ जोड़ते हुए कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं की शक्ति को ‘विकसित भारत’ का आधार स्तंभ करार दिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष उल्लेख करते हुए इसे भारतीय सुरक्षा बलों के साहस और देश की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। गौरतलब है कि मई 2025 में पहलगाम हमले के जवाब में की गई इस सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक स्तर पर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूती से रखा और इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किए।

‘वंदे मातरम’ पर जज्बा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यही जज्बा तब भी देखने को मिला जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए। मैंने आग्रह किया था कि ‘हैशटैग वंदे मातरम 150’ के साथ अपने संदेश और सुझाव भेजें। देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने याद किया कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई। पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सेंटर तक पहुंचे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने। भारत में चीतों की संख्या भी 30 से ज्यादा हो चुकी है।

खेलों में लहराया परचम
मोदी ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी यादगार साल रहा, जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने ‘ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप’ जीतकर इतिहास रच दिया। एशिया कप में भी तिरंगा शान से लहराया। पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर यह साबित किया कि कोई बाधा हौसलों को नहीं रोक सकती है।

आस्था, संस्कृति देश की विरासत
पीएम मोदी ने आस्था, संस्कृति और भारत की विरासत की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया। अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि आज लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो और भारत की मिट्टी की सुगंध हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ देश आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 0 5
Total views : 209504

Follow us on