Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चरथावल में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, सर्वसमाज की बैठक में निर्णय

चरथावल में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, सर्वसमाज की बैठक में निर्णय

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शनिवार को सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला पिथौरा स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आगामी 17 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला जाएगा।

How to Make a News Portal

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी एवं राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर ब्रह्मानंद सिंह ने की, जबकि संचालन मुकुल शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे महान पुरुषों को जाति या धर्म की सीमाओं में बांधना गलत है। उन्होंने देश और सर्वसमाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया, जो आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रामकुमार मरवा, राजेंद्र बिल्लू पाल, साजिद खान, शमीम सैफी, सतीश शेरावत, ज्योतिष आचार्य पंडित ध्यानचंद और सेन समाज के जिला अध्यक्ष देवी प्रकाश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ठाकुर मुनेश राणा, असद फारुकी, नीरज चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, महेश विश्वकर्मा और मुकेश ठाकुर सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 6 8 0 4
Total views : 272357

Follow us on