LP Live, New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले भारतीय छात्रों को अब पढ़ाई के बाद पांच साल का वर्क वीजा दिया जाएगा। भारत के करीब 65 हजार छात्र फ्रांस में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर गए मोदी ने पेरिस में एलए सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वह फ्रांस आये थे, तो यह निर्णय लिया गया था कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को अध्ययन के बाद दो साल का कार्य वीजा मिलेगा। अब, यह निर्णय लिया गया है कि फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को पांच साल का कार्य वीजा दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के योगदान पर भी प्रकाश डाला, जो भारत-फ्रांस साझेदारी की मजबूत नींव बनाते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत के 27 लाख छात्र फ्रांसीसी उच्च शिक्षा के लिए नामांकन करते हैं, जिनमें से 14 प्रतिशत विदेशी छात्र हैं। जिसमें करीब 65 हजार यानी 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय छात्र हैं।