Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » आधी रात तक चली लोकसभा, आज होगी प्रदूषण पर चर्चा

आधी रात तक चली लोकसभा, आज होगी प्रदूषण पर चर्चा

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। (ओ.पी. पाल)। दिल्ली एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आज से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए बने नए नियमों के बीच राजनीति भी गरमाने लगी है। लोकसभा में आज  को प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। सूत्रों की माने तो कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा यह चर्चा शुरू करेगी। इसके साथ ही कनिमोझी करूणानिधि व बांसुरी स्वराज ने चर्चा के लिए नियम 193 का नोटिस दियाहै। इसके लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव चर्चा का जवाब शाम पांच बजे देंगे।
 दिल्ली सहित आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में गुरुवार को ठंड के बीच स्माग भी सुबह के समय छाया रहा। एक्यूआई की बात करें तो 400 से अधिक एक्यूआई ने आम लोगों के साथ दिल्ली में राजनीतिक लोगों को भी प्रदूषण के बढ़ते खतरे का अहसास करा दिया होगा। जाहिर सी बात है कि संसद का सत्र चल रहा है तो अधिकतर सांसद और केंद्रीय मंत्री दिल्ली में ही अपने सरकारी आवास पर रूके हुए हैं। ऐसे में गुरुवार को लोकसभा में प्रदूषण पर होने वाले चर्चा में विपक्ष प्रदूषण बढ़ने के कारण बीमारियों के ग्राफ बढ़ने और लोगों के लिए चिंता के विषय पर सहानुभूति लेने की कोशिश में रहेगा। प्रदूषण पर चर्चा के चलते सभी की नजरे लोकसभा में होने वाली आज की बहस पर बनी रहेगी।

आधी रात तक जारी रही लोकसभा की कार्रवाई

 बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई आधी रात के बाद भी जारी रही। नए ग्रामीण रोजगार बिल (VB-G-RAM-G बिल) पर चर्चा पूरी हो गई। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने आधी रात को संसद परिसर से फोटो अपनी सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड किया है। अन्य सांसद भी रात भर लोकसभा की बहस में शामिल रहे। यह बहस करीब 14 घंटे तक चली, जिसमें 98 सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोकसभा रात 1:35 बजे स्थगित हो गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 4 8 7 1 8
Total views : 150031

Follow us on