Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखने मुजफ्फरनगर पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक

बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखने मुजफ्फरनगर पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में हुई व्यवस्था की जांच के लिए सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु सुमन पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल सहित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए।

How to Make a News Portal

डीआईओएस ने इस दौरान जेडी शिक्षा को बताया कि जिले में कुल 72 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा, राउटर, वॉयस रिकॉर्डर सहित अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से की जा रही है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की निरंतर एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। परीक्षा संचालन की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक केंद्रीय नियंत्रण एवं अनुश्रवण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम में 6 विशेष पोर्टल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 24 घंटे सभी परीक्षा केन्द्रों की लाइव निगरानी की व्यवस्था की गई है।

कंट्रोल रूप के निरीक्षण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर राणा सहस्त्रांशु सुमन ने किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मंडल स्तर से परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास को परीक्षा की पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय आशीष कुमार द्विवेदी, डा. रणवीर सिंह, अभिषेक गर्ग, कंट्रोल रूम सहायक अशुतोष कुमार , भारत शर्मा, नीरज कुमार, प्रवक्ता प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 4 4
Total views : 203776

Follow us on