Select Language :

Home » एजुकेशन » स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा जौहर अली के वायलिन का संगीत

स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा जौहर अली के वायलिन का संगीत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  स्पिक मैके के तत्वावधान में शुक्रवार को चिल्ड्रन एकेडमी सीरियर सकेंड्री स्कूल में विख्यात वायलिन वादक उस्ताद जौहर अली खान का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।

शहर के फ्रेंड्स कालोनी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सकेंड्री स्कूल में वायलिन वादन कार्यक्रम में कलाकार उस्ताद जौहर अली खान ने बताया कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां संगीत को बहुत पवित्र माना गया है । विद्या की देवी सरस्वती के हाथ में वीणा, भगवान कृष्ण के बांसुरी, गणेश जी के पखावज, भगवान शिव के डमरू यह सिद्ध करता है कि संगीत हमारे यहां मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि दिव्य अनुभूति का माध्यम है। उस्ताद जौहर अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन राग अहीर भैरव से किया, जिसमें उन्होंने आलाप से ही राग की आत्मा को जागृत कर दिया ।
भैरव के ही एक प्रकार वैरागी भैरव की भी एक सुंदर रचना प्रस्तुत की। कलाकारों ने विद्यार्थियों के मन को समझते हुए राग पर आधारित गुजरात,राजस्थान, तथा बंगाल के गुरुदेव की इकला चलो धुन से खूब तालियां बटोरी। उन्होने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव ‘ को बजाया । कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के “सारे जहां से अच्छा” पर बच्चों ने सामूहिक रूप से वायलिन के सुर में सुर मिलाया । तबले पर आशीष चौहान ने संगत प्रदान की। स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी ने बताया कि संस्कृति ही हमारी पहचान है और कलाएं इसकी सुंदरतम अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम की सफलता में भावना संगल,आर्यन त्यागी, विशु, राहुल सेन,मृदुला एवं नीति का विशेष योगदान रहा ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 3 1
Total views : 203687

Follow us on