Select Language :

Home » राष्ट्रीय » जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले में आधी रात को दहला सीमावर्ती गांव, पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाने की साजिश?

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले में आधी रात को दहला सीमावर्ती गांव, पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाने की साजिश?

घगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहस्यमय विस्फो, फोरेंसिक जांच शुरू
लोकपथ लाइव, जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित एक शांत गांव सोमवार की रात एक जोरदार धमाके से दहल उठा। यह विस्फोट घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब गांव में स्थानीय पूर्व सरपंच जयराम शर्मा के घर के ठीक बाहर हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

How to Make a News Portal

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे की है। धमाके के कारण सरपंच के घर का मुख्य गेट और चारदीवारी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे और कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विशेषज्ञों ने विस्फोट स्थल से मिट्टी और छर्रों के नमूने लिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। गावाला तालाब गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

सीमा पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर
सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में फैली 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पास है। हाल के दिनों में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक गिराने की घटनाएं बढ़ी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोट किसी ड्रोन पेलोड या स्थानीय स्तर पर किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

ड्रोन-रोधी प्रणाली तैनात
पुलिस आधिकारिक सूत्र के अनुसार इस मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए सभी तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही विस्फोट की सही प्रकृति स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा पार से आने वाले हथियारों को अक्सर ‘ओवर ग्राउंड वर्कर्स’ द्वारा उठाया जाता है। बीएसएफ ने इन गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर अत्याधुनिक ड्रोन-रोधी प्रणाली तैनात की है। पुलिस अब गांव और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 0 1 8 8
Total views : 251820

Follow us on