Select Language :

Home » लाइफस्टाइल » मिसेज एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मिसेज एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्माण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी नीलम राय उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने समाज में महिलाओं का योगदान विषय पर अपनी ओजस्वी विचार रखे और कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाने की अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नीलम राय ने महिला पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी में नारी शक्ति का रूप समाज के लिए प्रेरणादायक है। इसके उपरांत उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ महिला अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ जानसठ रूपाली राय, और सीओ रितिका सिंह आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 5 4 6 7
Total views : 236554

Follow us on