Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » इनर व्हील क्लब के सम्मान समारोह में कुमुद गोयल को अचीवमेंट अवार्ड

इनर व्हील क्लब के सम्मान समारोह में कुमुद गोयल को अचीवमेंट अवार्ड

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट 310 द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली वरिष्ठ सदस्य और पूर्व प्रेजिडेंट कुमुद गोयल के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकुलर रोड स्थित रोटरी इनर व्हील भवन में आयोजित इस समारोह में क्लब की गरिमामयी परंपराओं का निर्वाह किया गया।

How to Make a News Portal

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मिला सम्मान: कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब सेक्रेटरी भावना सिंह द्वारा प्रेसिडेंट नीलिमा शर्मा को पारंपरिक कॉलर पहनाकर किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण कुमुद गोयल (पत्नी रोटेरियन राकेश गोयल, के. संस) को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा जाना रहा। सन 1984-85 में क्लब की प्रेसिडेंट रहीं कुमुद गोयल को अभिनंदन पत्र, शॉल और माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

52 वर्षों की अनवरत सेवा: इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने कुमुद गोयल की सामाजिक और इनर व्हील क्लब के प्रति 52 वर्षों की समर्पित सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। सदस्यों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह में रही इनकी गरिमामयी उपस्थिति: इस विशेष आयोजन के दौरान डॉ. दीप्ति अग्रवाल, संतोष शर्मा, दीपिका गोयल, सरिता स्वरूप, दिव्या गोयल, अंजलि गोयल, ऋतु जैन, विभा गर्ग, डॉ. मंजुला गौर, सीमा गुप्ता, अमिता गर्ग और पारुल मित्तल सहित क्लब की अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने कुमुद गोयल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 9 0 3 0
Total views : 276386

Follow us on