Select Language :

Home » अपराध » इनकम टैक्स रेड, जैन मिलन विहार में दिल्ली की टीम का छापा

इनकम टैक्स रेड, जैन मिलन विहार में दिल्ली की टीम का छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।शहर  की जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक व्यापारी के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम तीन गाड़ियों में अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेरकर जांच प्रारंभ की।
बताया जा रहा है कि संबंधित व्यापारी पेपर ट्रेडिंग का कार्य करता है। कार्रवाई सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रही। अधिकारियों ने घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैन मिलन विहार कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। फिलहाल जांच जारी है और विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 1 5 7 1
Total views : 224460

Follow us on