महिला क्लब में रंगों की बौछार से मना होली महोत्सव


LP Live, Muzaffarnagar: महिला क्लब मुजफ्फरनगर में इस वर्ष होली उत्सव एक अनोखे अंदाज में मनाया गया, जिसमें रंग, उल्लास और संगीत की सरिता बह उठी। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि रही, अध्यक्ष रीना अग्रवाल और सचिव डॉक्टर रिंकू एस गोयल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं उपाध्यक्ष मोनिका गोयल और सोनिया लूथरा के कुशल संचालन ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में सुन्दर गीत और नाटक ने मनमोहा: कार्यक्रम का शुभारंभ मोनिका गोयल और सोनिया लूथरा द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर गीत से हुआ, जिसने पूरे समारोह को एक माला की तरह पिरो दिया। उपाध्यक्ष मंजरी कुमार और संयुक्त सचिव रेनू अग्रवाल ने इस भव्य आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में हास्य और सामाजिक संदेश से भरपूर खिचड़ी नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें चारू महेश्वरी, डॉक्टर रेनू, मोनिका गोयल, अमिता अग्रवाल, पल्लवी स्वरूप ने शानदार अभिनय किया। उनकी उम्दा प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर ग्रुप डांस और संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे माहौल में उमंग और उत्साह भर गया। उत्सव में फूलों की होली खेली गई, जहां सभी ने प्रेम और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयाँ दीं। इसके बाद, डीजे की धुनों पर सभी के कदम थिरकने लगे और पूरा पंडाल रंग-बिरंगे उत्साह से भर उठा।
इन्होने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक: कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए ग्रुप गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ मंजू प्रभाकर, गौरी, संध्या, प्रतिभा, अर्चना, डॉली जैन,प्रीति जैन सभी ने उत्साह से भाग लिया। अंत में सभी को रिटर्न गिफ्ट देकर यह शुभकामनाएं दी गईं कि यह होली उनके जीवन में खुशियों और रंगों से भरपूर रहे।
100 से ज्यादा महिला रही मौजूद: इस आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस यादगार होली को अपने दिलों में बसा लिया। क्लब बोर्ड की सभी सदस्य बीना शर्मा , डॉ ललिता महेश्वरी, नीति गोपाल, सानिया बिंदल, माधवी स्वरूप, पल्लवी स्वरूप, अंकिता बिंदल, आरती अग्रवाल, रेखा अरोड़ा, निरुपमा गोयल समेत कई गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बना दिया।
