Select Language :

Home » स्वास्थ्य » मुजफ्फरनगर में छापेमारी,निजी अस्पताल का ओटी सील

मुजफ्फरनगर में छापेमारी,निजी अस्पताल का ओटी सील

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जनपद के निजी अस्पतालों में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही मिलने पर एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि अन्य को कड़े निर्देश और नोटिस जारी किए गए।

How to Make a News Portal

निरीक्षण टीम सबसे पहले स्काई हॉस्पिटल पहुँची, जहाँ एनआईसीयू (NICU) से संबंधित उपकरण नदारद मिले और कोई मरीज भर्ती नहीं पाया गया। इसके बाद टीम ने धनपत हॉस्पिटल का रुख किया, जहाँ पंजीकृत चिकित्सक डॉ. गोल्डी चौहान तो मौजूद मिलीं, लेकिन अस्पताल के अभिलेख अधूरे थे और सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इस घोर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डॉ. अजय कुमार ने तत्काल ओटी सील करने के आदेश दिए। वहीं, एसआरके हॉस्पिटल की जांच में डॉ. नरेंद्र कुमार मौके से नदारद मिले, जिसके चलते उन्हें स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किया गया है। डिप्टी सीएमओ ने स्पष्ट किया कि शासन के मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 6 4 4
Total views : 262525

Follow us on