Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अहिल्याबाई चौक पर हवन पूजन, उल्लास के साथ मनाई जयंती

अहिल्याबाई चौक पर हवन पूजन, उल्लास के साथ मनाई जयंती

LP Live, Muzaffarnagar: राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुज़फ्फरनगर से लेकर देहात क्षेत्र तक उल्लास के साथ मनाई गई। अहिल्याबाई चौक पर सुबह हवन पूजन हुआ।  इसके बाद नगर में जगह जगह छबील लगाए गए।

How to Make a News Portal

मुज़फ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर अहिल्याबाई जयंती का शुभारंभ भवन पूजन के साथ हुआ। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरपुर विधायक मिथिलेश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश पांचाल, सुधीर खटीक, सपा नेता प्रमोद त्यागी, दर्शन घनगर, arvind धनगर, सभासद हनी पाल, राजीव शर्मा, मनोज kumar, उमेश पाल आदि  नगर के गणमान्य लोगों ने देवी अहिल्याबाई को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके महान कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा शाहिद प्रेमपाल चौक पर अखिल भारतीय पाल महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार व अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल सहित समाज के लोगों ने उन्हें आहिल्यांबाई की तस्वीर भेंट की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 6 1 5
Total views : 233711

Follow us on