
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ग्राम सिखेड़ा में महाराजा सूरजमल की 129वीं जयंती हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन से हुआ, जिसके यजमान चौधरी राजवीर सिंह रहे।
हवन के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के साहस, कुशल नेतृत्व और समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने सदैव सामाजिक एकता और स्वाभिमान की राह दिखाई, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है। गोष्ठी के बाद शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने अपील की कि इस वर्ष महाराजा सूरजमल की यात्रा, जो गत वर्षों की भांति निकाली जाती रही है, उसे स्थगित कर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि एनडीए के घटक दल से जुड़े महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के कारण शोक की स्थिति है। इस पर आयोजकों ने सहमति जताते हुए इस वर्ष प्रस्तावित रोड शो स्थगित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में चौधरी राजवीर सिंह, चौधरी इकराम सिंह, चौधरी विनोद सिंह, उदयवीर सिंह, सुभाष पवार, चौधरी सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्ण पवार, बाबा एलू पवार, हिमांशु पवार, सचिन पवार, चौधरी गौतम सिंह, अजब सिंह तथा चेतन देव विश्वकर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
—
Post Views: 15













Total views : 211080