Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा: रेवाड़ी की हाईटेक जेल से सुरक्षा को धराशायी कर दीवार फांद भागे दो कैदी

हरियाणा: रेवाड़ी की हाईटेक जेल से सुरक्षा को धराशायी कर दीवार फांद भागे दो कैदी

निर्माण कार्य के लिए रखी सीढ़ी बनी ‘एस्केप रूट’, पुलिस ने एक को घेराबंदी कर दबोचा, दूसरा अभी भी फरार
लोकपथ लाइव, रेवाड़ी:  हरियाणा में रेवाड़ी जिला जेल प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब ‘हाईटेक’ कही जाने वाली जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई और साइबर ठगी के मामले में बंद दो कैदी दीवार फांदकर फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से एक बंदी को कुछ ही घंटों में दोबारा काबू कर लिया गया, लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

How to Make a News Portal

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निवासी फैजान और जाहिद को साइबर अपराध के मामलों में हाल ही में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाईटेक जेलों में शुमार इस जेल में भेजा गया था। शुक्रवार शाम को जब जेल के नियमों के अनुसार कैदियों और बंदियों की गिनती (रोल कॉल) शुरू हुई, तो दो बंदी कम पाए गए। शुरुआत में जेल प्रशासन ने इसे तकनीकी चूक समझा, लेकिन गहराई से जांच करने पर पता चला कि दोनों जेल परिसर से गायब हैं। जांच करने पर उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई। रेवाड़ी के पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वार्डन मुश्ताक अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा में चूक कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें सदर थाना पुलिस के अलावा रेवाड़ी और धारूहेड़ा सीआईए की टीम शामिल हैं। रेवाड़ी के इस जेल की गिनती प्रदेश की हाईटेक जेलों में की जाती है। इसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है। उद्घाटन के समय यहां अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजामों के दावे किए गए थे।

निर्माण कार्य की सीढ़ी का लिया सहारा
जेल के सूत्रों ने बताया कि नई जेल के एक हिस्से में फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक यह रही कि वहां एक सीढ़ी लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। जेल कर्मचारी मुस्ताक के अनुसार, दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जेल परिसर में देखा गया। इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए। शातिर बंदियों ने इसी का फायदा उठाया और सीढ़ी को दीवार के सहारे लगाकर उसे लांघ लिया। हाईटेक सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा प्रहरियों की मौजूदगी के बावजूद बंदियों का इस तरह निकल जाना जेल की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

एसएपी की अगुवाई में छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सीआईए और सदर थाना पुलिस की कई टीमों को जिले की सीमाओं पर तैनात किया गया। देर रात पुलिस को सफलता मिली और एक बंदी जाहिद को पकड़ लिया गया। एसपी ने पुष्टि की कि दूसरे फरार बंदी फैजान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 1 3 0 1
Total views : 256419

Follow us on