
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बुधवार को दुल्हेंडी के दिन सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई। अवसर था वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा आयोजित पारंपरिक होली मिलन समारोह का, जहां ‘सईद मुर्तज़ा परिवार’ के तत्वावधान में उन्होंने मीनाक्षी चौक के पास गंगा-जमुनी तहज़ीब के रंगों के साथ दुल्हेंडी का पर्व मनाया। उन्होंने हिंदु भाईयों के साथ मिलकर आते-जाते लोगों को गुंजिया खिलाई और फूल बरसाकर होली की शुभकामनांए दी।


फूलों की होली और दुआओं का संगम
कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा दुल्हेंडी पर हिंदू भाईयों के उपर फूल बरसाकर होली खेलना इसलिए भी खास रहा, क्योंकि यह होली के साथ ही रमज़ान के महीना चल रहा है। इस दौरान उनके साथ राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं को किनारे रखकर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी शिरकत की। लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली मनाई, तो वहीं हिंदू समाज के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों को गले लगकर रमज़ान की मुबारकबाद दी। बदले में मुस्लिम समाज के लोगों ने गुलाल की जगह प्रेम और सद्भाव से होली की शुभकामनाएं भेंट कीं। सभी ने वहां से गुजरते लोगों को रोकर गुंजिया खिलाई।

सलमान सईद के साथ प्रमुख लोगों भी आए आगे
इस सद्भावपूर्ण आयोजन में अनमोल जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, दिनेश पाल आदि कांग्रेस के वरिष्ठ चेहरों के साथ-साथ अधिवक्ता उमर, शमशाद , मदन गौतम, विश्व रतन और शलभ गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके अलावा गौरव जैन, सुल्तान मुसीद, आशीष पवार, अरशद गुड्डू, मुमताज इलाही, अमान-उल-हक, अब्दुल वारिस, मोहसिन, अलीम और रहमान सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











Total views : 231005