Select Language :

Home » राष्ट्रीय » हरिद्वार:अमित शाह ने किया पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन

हरिद्वार:अमित शाह ने किया पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन

250 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल में 250 बेड की व्यवस्था, गंभीर बीमारियों के मरीजों का हाकगा उच्चस्तरीय इलाज
लोकपथ लाइव, हरिद्वार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस 250 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल में आपातकालीन स्थितियों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को तेजी से उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जाएगा।

How to Make a News Portal

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय हरिद्वार दौरे के तहत गुरुवार को पतंजलि योगपीठ का दौरा किया, जहां पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ टीम की व्यवस्था है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और आयुर्वेद के साथ आधुनिक चिकित्सा को जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अमित शाह ने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उनका भव्य स्वागत किया।

योग-आयुर्वेद को सर्वोपरि: बाबा रामदेव
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी ने कहा कि यह सम्पूर्ण पतंजलि परिवार के लिए गौरव की बात है कि आज विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकर्पण अपने राष्ट्रधर्म के साथ-साथ सनातन धर्म को सर्वोपरि रखने वाले, योग-आयुर्वेद को सर्वोपरि देखने वाले देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह जी द्वारा किया गया। स्वामी जी ने कहा कि यहाँ लोगों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटिड वाटर व फूड, उपवास, उपासना से ठीक करेंगे। कहा कि बीमारियों के मुख्य कारण-स्ट्रेस, इंफ्लामेशन तथा शरीर का अशुद्धिकरण है। पतंजलि में शिरोधारा, अक्षी तर्पण, कर्ण पूर्ण, नस्य, अभ्यंग, शंख प्रक्षालन, कोलोन थैरेपी, 100 से ज्यादा प्रकार की बस्ती आदि से शरीर का शुद्धिकरण करते हैं।

सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम: आचार्य बालकृष्ण
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम का हॉस्पिटल पतंजलि द्वारा स्थापित किया गया है। यहाँ हम पहले से योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, षट्कर्म, नेचुरोपैथी आदि के माध्मय से देश व दुनिया के 1 करोड़ 38 लाख लोगों का उपचार कर चुके हैं। यहाँ माडर्न मेडिसिन सिस्टम द्वारा छोड़ दिए गए रोगी बड़ी संख्या में आते हैं। यद्यपि हम यहाँ पहले से ही 90 से 99% प्रतिशत रोगियों का उपचार करते थे परन्तु कुछ क्रिटिकल कंडिशन तथा इमरजेंसी की स्थिति में हम रोगियों को माडर्न सपोर्ट सिस्टम के साथ उपचार करने में सक्षम नहीं थे। क्रिटिकल कंडिशन तथा एक्यूट मेनेजमेंट के लिए हमने यह हॉस्पिटल स्थापित किया है। क्रानिक डिजीज में हम पहले से ही बेहतरीन परिणाम दे रहे थे। यहाँ मेन स्ट्रीम में आयुर्वेद से उपचार किया जाएगा जबकि एलोपैथी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में रहेगी। रोगीहित सर्वोपरि मानकर यहाँ रोगियों के लिए सभी विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

अस्पताल उद्घाटन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने सहभागिता की। अमित शाह के दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास का हिस्सा था। बुधवार शाम वे हरिद्वार पहुंचे थे और जूना अखाड़े के स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। रात्रि विश्राम भी पतंजलि योगपीठ में ही किया। गुरुवार को अस्पताल उद्घाटन के बाद वे गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 0 0 0
Total views : 243795

Follow us on