Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी: प्रदूषण फैलाने पर इन क्षेत्रों में सील हुई 9 इकाइयां

लोनी: प्रदूषण फैलाने पर इन क्षेत्रों में सील हुई 9 इकाइयां

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बाद लोनी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध इकाइयों के खिलाफ प्रशासन का हंटर लगातार चल रहा है। इस कार्रवाई से अवैध उद्योग संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को भी लोनी की नायब तहसीलदार रति गुप्ता के नेतृत्व में फरूखनगर, भनेड़ाखुर्द, असालतपुर और महमूदपुर क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ और अवैध इकाइयों को सील कर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए।

How to Make a News Portal
Screenshot

प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई में सबसे अधिक गाज उन इकाइयों पर गिरी, जो केमिकल के माध्यम से जल प्रदूषण फैला रही थीं। अब तक इस अभियान के तहत लोहा, एल्युमिनियम और केमिकल सहित प्रदूषण फैलाने वाली 50 से अधिक फैक्ट्रियों को सील किया जा चुका है। नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध और प्रदूषणकारी इकाइयों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। गुरुवार की कार्रवाई के दौरान कई यूनिट संचालकों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है कि यदि सील तोड़ी गई या दोबारा संचालन किया गया, तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र के अवैध संचालकों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 3 6 4 4
Total views : 262525

Follow us on