

LP Live, Muzaffarnagar: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 92 वर्ष की उम्र मे उनका निधन हुआ। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की है।
