Select Language :

Home » एजुकेशन » एजुकेटर्स ग्रोथ समिट में तकनीकी शिक्षा पर विशेषज्ञों का मंथन

एजुकेटर्स ग्रोथ समिट में तकनीकी शिक्षा पर विशेषज्ञों का मंथन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  शिक्षा के बदलते परिदृश्य और तकनीकी नवाचारों पर केंद्रित आकलन एजुकेटर्स ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन एक होटल में हुआ। यह समिट स्कूल संचालकों के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में आयोजित की गई, जहां शिक्षा के अगले युग को समझने, खोजने और परिकल्पित करने पर सार्थक, व्यावहारिक और दूरदर्शी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद, स्कूल संचालक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मेजबानी आकलन द्वारा की गई, जिसकी अगुवाई फाउंडर संजीव कुमार, कॉ-फाउंडर डॉ. गुंजन एस झाझरिया, नेहा, अनुश्री, प्रभलीन ने की। इस दौरान होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, नीरज बालियान, सुघोष आर्य, अनिल शास्त्री, महेश पाल सिंह, कुलदीप सिवाच, सुधीर शर्मा, डॉ रणवीर सिंह, अनुराग सिंगल, संदीप मलिक सहित 35 शिक्षाविद उपस्थित रहे। इन्होंने आकलन से अपने विद्यालय को जोड़ने के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार आकलन की सुव्यवस्थित प्रणाली, व्यावहारिक तकनीकी समाधान और निरंतर सहयोग ने उनके विद्यालय की तकनीकी शिक्षण व्यवस्था को अधिक सहज, प्रभावी और भविष्य-केंद्रित बनाया है। समिट में बुढ़ाना के तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान डॉ. गुंजना एस. झाझरिया ने कहा कि आकलन स्कूलों के साथ साझेदारी कर ऐसी शिक्षण प्रणालियाँ विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और शिक्षा के भविष्य को लेकर साझा संकल्प के साथ हुआ।

कौन बनेगा जीनियस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 1 0
Total views : 209549

Follow us on