दुनियादेश

भूकंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मचाई तबाही

LP Live, Desk: मंगलवार की देर रात लगे भूकंप के झटके केवल भारत में ही नहीं आसपास के देशों में भी महसूस किए गए। भूकंप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बड़ी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भूकंप से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, कोहाट सहित अन्य क्षेत्रों में भूकंप के जबरदस्त झटके रहे हैं। उधर अफगानिस्तान को भूकंप का केंद्र बताया गया है, जिससे वहां भी भूकंप ने तबाही मचाई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा है। इससे अफगानिस्तान के साथ साथ कजाकिस्तान, चीन सहित अन्य आसपास के देश में भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button