
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिले के सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। बुधवार को बढ़ती ठंड और दृश्यता कम होने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने देर रात आदेश जारी किए। इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे पहले जाट महासभा की महिला जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की थी। आदेश लागू होते ही सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



Post Views: 777











Total views : 263055