Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » 14 अप्रैल को बंद रहेगी शराब की दुकानें, अंबेडकर जयंती पर आदेश

14 अप्रैल को बंद रहेगी शराब की दुकानें, अंबेडकर जयंती पर आदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शराब और भांग की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40 और आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रीय अवकाश के अवसर पर सभी आबकारी अनुज्ञापनों को बंद रखने का नियम है।

How to Make a News Portal

इस आदेश के तहत जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त थोक अनुज्ञापन जैसे सी.एल.-2, एफ.एल.-2/2बी, बार अनुज्ञापन (एफ.एल.-6/7), एफ.एल.-16/17, एफ.एल.-39 और एम.ए.-2 व 4 अनुज्ञापन भी पूरे दिन के लिए बंद रखे जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस बंदी के बदले अनुज्ञापियों (दुकान स्वामियों) को किसी भी प्रकार के प्रतिफल या अभिकर (Tax/Fees) में कोई छूट नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 6 3 7 8
Total views : 270579

Follow us on