दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी, पहाड़ों में नदी जमी, उत्तर भारत में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड


LP Live, New Delhi: दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत में सोमवार से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के कारण ठंड अधिक सताने लगी है। वहीं मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर के बीच ठंड शुरू होने से परेशानी बढ़ी है। सोमवार की सुबह से ऐसा मौसम लोगों को चौंकाने लगा है।
हिमाचल में बर्फबारी, कई प्रदेशों में बारिश के आसार कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तरभारत में शीतलहर, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड तो मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।
