Select Language :

Home » एजुकेशन » यूपी के गांवों में 20 लाख घरों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

यूपी के गांवों में 20 लाख घरों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

लोकपथ लाइव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ के विजन को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार एक और महत्वाकांक्षी कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदूर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए सोमवार को ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का औपचारिक शुभारंभ होगा।
इस परियोजना के तहत स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश और वनओटीटी इंटरटेनमेंट लि. (ओआईएल-हिंदुजा ग्रुप) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया जाएगा। लखनऊ के होटल रेनेसां में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का लक्ष्य केवल इंटरनेट पहुंचाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त करना है।
डिजिटल क्रांति और रोजगार का महासंगम
योगी सरकार का डिजिटल विजन में आगामी 2-3 वर्षों में प्रदेश के 20 लाख से अधिक घरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। वहीं इस पहल से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे ग्रामीण युवा अपने ही क्षेत्र में स्वावलंबी बन सकेंगे।
न्याय पंचायत स्तर पर होंगे ‘डिजिटल सेवा प्रदाता
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय उद्यमियों का चयन है। सरकार 8,000 से 10,000 स्थानीय उद्यमियों को ‘डिजिटल सेवा प्रदाता’ के रूप में तैयार करेगी। इन उद्यमियों को केवल नाम का ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ये डीएसपी अपने क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं के नेटवर्क का संचालन करेंगे।
ई-गवर्नेंस और टेलीमेडिसिन को मिलेगा बल
हाई-स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार होगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन को साकार करेगी, जहाँ तकनीक की पहुंच हर गरीब और ग्रामीण तक हो, ताकि विकास की मुख्यधारा से कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो परियोजना की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

सिल्वरटन पैंथर्स की जीत, बिंदल स्ट्राइकर्स को 40 रनों से रौंदा

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 5 4 6 7
Total views : 236554

Follow us on