
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए 13 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। शहर में आयोजित होने वाले वृद्ध रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण देवी अहिल्याबाई चौक पर स्थापित की गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी होगा, जिसकी तैयारी जोरो पर चल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इसी कड़ी में आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। प्रो. बघेल ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि वह विशेष रूप से मूर्ति अनावरण के समय अहिल्याबाई चौक पर मौजूद रहेंगे।

रोजगार और सांस्कृतिक विरासत का संगम: प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक ओर जहां रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं और वृद्धों के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे, वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई चौक पर मूर्ति का अनावरण शहर की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देगा। मुख्यमंत्री और जयंत चौधरी की एक साथ मौजूदगी को राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टिकोणों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सीधे कार्यक्रम में पहुंचेंगे एसपी सिंह बघेल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपना कार्यक्रम साझा करते हुए कहा कि वे सीधे अनावरण स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अहिल्याबाई चौक के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: द्रविड़ सियासत का ‘लिटमस टेस्ट’ या नए युग का आगाज












Total views : 276384