अपराधउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

मुजफ्फनगर के डाक्टर ने कर दिया पित की थैली का गलत आपरेशन

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगरके सरकुलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर भोकरहेडी के नई बस्ती निवासी व्यक्ति का गलत आपरेशन का आरोप लगा है। महिला अपने पति मरीज को लेकर डीएम कार्यालय पर चिकित्सक के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को पीढ़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

भोकरहेडी निवासी शमा प्रवीन मंगलवार को डीएम कार्यालय पर अपने मरीज पति समसुदीन को लेकर पहुंची। पीड़ित महिला ने डीएम कार्यालय पर एक निजी अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सक पर आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उसके पति को पित की थैली में पथरी होने पर भर्ती किया था। आयुष्मान योजना के तहत मरीज को भर्ती किया गया और कई दिन रखा गया। आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज समसुद्दीन का गलत आपरेशन करते हुए आंत काट दी। इसके बाद समस्या होने पर मरीज को दोबारा भर्ती किया और उसका सोच का रास्ता पेट से बना दिया। आश्वासन दिया कि कुछ दिनाें में मरीज स्वस्थ हो जाएगा, लेकिन अब इलाज नहीं होने की बात कहने लगे। आरोप है कि चिकित्सक मरीज को दो महीने से स्वस्थ होने की बात कहकर टरका रहे हैं। महिला का कहना है कि उसके पांच बच्चे है। डीएम से मदद और न्याय कि गुहार लगाई गई।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button