
गणतंत्र दिवस पर परेड़ से पहले कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। अंतरिक्ष नायक शुभांशु शुक्ला यूपी में लखनऊ के रहने वाले हैं।


भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कर्तव्य पथ पर परेड़ शुरु होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा सेरेमनी के अलावा उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी अशोक चक्र प्रदान करके से सम्मानित किया। गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में 18 दिन रहते हुए स्पेस एनीमिया, हृदय स्वास्थ्य, माइक्रोग्रैविटी में धातु मिश्रधातुओं का ठोसकरण और जैविक जैसे सात महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों की अगुवाई की। उनके इन अध्ययनों से भारत को गगनयान जैसे भविष्य के मानव मिशनों की सुरक्षा प्रणालियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। वहीं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। उन्होने जून 2025 में ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन-4 के तहत यह अंतरिक्ष यात्रा पूरी की थी।

यूपी का गौरव हैं शुभांशु शुक्ला
एक अनुभवी लड़ाकू पायलट का अनुभव रखने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ, जिन्हें बचपन से ही वायुसेना से जुड़े माहौल और सैन्य परंपराओं में विशेष रूप से अभिरुचि रखते थे। उन्होंने कम उम्र में ही भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनने का सपना पूरा करने के लिए कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के एयरशो से प्रेरित होकर नेशनल डिफेंस एकेडमी में आवेदन किये, जिन्हें जून 2006 में भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।











Total views : 194812