Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बसपा कार्यालय पर मंडल समीक्षा, लखनऊ में जुटेगी भीड़

बसपा कार्यालय पर मंडल समीक्षा, लखनऊ में जुटेगी भीड़

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। मंगलवार को नगर के महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर सहारनपुर मंडल स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने और वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

How to Make a News Portal

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के केंद्रीय मुख्य सेक्टर प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुनकाद अली ने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर सहित पूरे मंडल से भारी जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए नेताओं ने स्पष्ट किया कि बसपा अब ‘मिशन 2027’ की ओर अग्रसर है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश ने जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, मंडल जोन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 5 4 9 9
Total views : 268174

Follow us on