Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » ईंट भट्ठा स्वामियों ने लिए निर्णय, जीएसटी बढ़ाने पर सहमति

ईंट भट्ठा स्वामियों ने लिए निर्णय, जीएसटी बढ़ाने पर सहमति

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  मेरठ रोड स्थित एक होटल में सोमवार को मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई प्रस्ताव पास किए। सभी ने आपसी सहमति ने ईंट भट्टा संचालित करने में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की। इस दौरान जीएसटी जमा करने के लिए सभी को आगे आने के लिए जागरूक किया गया। समस्यों निदान के लिए डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी भी दी।
मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय हुए। इसमें जिले में लेबर उठाना और काम पर लगाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही जिले मे खनन विभाग के एक लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भट्टे वालों का उत्पीड़न बंद करना और लिपिक को पद से हटाने के लिए डीएम से मिलने पर सहमति बनाई। इस दौरान तय किया कि सभी मिलकर लिपिक के खिलाफ धरना देंगे। इसके साथ ही भट्टा स्वामियों से अधिक से अधिक जीएसटी जमा करने पर भी सहमति बनाई। बैठक में मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष राकेश डागर, शमशाद अली, देवेंद्र मलिक, शामली के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, प्रविंद्र तोमर और इकबाल राणा गुड्डू , प्रवीण देशवाल, प्रमोद पंवार, प्रदीप डागर, रणपाल राठी आदि मौजूद रहे।

 

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर जब्त की 37 करोड़ की हेरोइन

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 4 1 0
Total views : 209958

Follow us on