
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वरचन्द्रा, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय के म्यूजिकल ग्रुप रूद्रा की वाद्ययंत्र प्रस्तुति ने समां बाँध दिया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से कक्षा 11 तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित, शगुन, ज्ञानवी और अदिति सहित द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त शालीनता, संस्कार और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मैथ क्विज व भाषण में टॉप-10 रैंक लाने वाले बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि निरंतर प्रयास और सीखने की लगन ही सफलता की असली कुंजी है। विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। हास्य कवि रामकुमार रागी और फैज-उर-रहमान ने देशभक्ति कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी को बधाई दी। मंच का सफल संचालन शुभम कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













Total views : 272360