Select Language :

Home » स्वास्थ्य » आगरा: मासूम की जान लेने वाला हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कनस्तर में ठूंसी थी लाश

आगरा: मासूम की जान लेने वाला हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कनस्तर में ठूंसी थी लाश

किराए के विवाद में थप्पड़ का बदला बच्ची से लिया, मुठभेड़ में दरोगा भी जख्मी
लोकपथ लाइव, आगरा: ताजनगरी को झकझोर देने वाले 8 वर्षीय मासूम बच्ची के हत्याकांड का शनिवार तड़के खौफनाक अंत हो गया। अपनी मकान मालिक की बेटी की नृशंस हत्या कर फरार चल रहे 25 हजार के इनामी किराएदार सुनील (29) को पुलिस ने बमरौली कटारा के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी ने महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए मासूम का गला रेत कर उसकी लाश को आटे के कनस्तर में छिपा दिया था।

How to Make a News Portal

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात की जड़ में महज 2200 रुपये का किराया था। घटना से 11 दिन पहले किराए को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें बच्ची के चाचा ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था और उसके कमरे पर ताला जड़ दिया था। हालांकि सुनील ने बाद में किराया दे दिया, लेकिन उसने इस अपमान का बदला लेने की धमकी दी थी। 24 मार्च को मौका पाकर उसने कारोबारी की मासूम बेटी को अपना निशाना बनाया। सुनील कितना शातिर था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्ची प्रज्ञा लापता होने के बाद वह पीड़ित पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसे ढूंढने का नाटक कर रहा था। वह परिजनों के साथ थाने तक गया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब पुलिस ने घर-घर तलाशी शुरू की और उसके कमरे का ताला तोड़ा, तो कनस्तर के अंदर आटे की बोरी और रजाई के नीचे मासूम का शव बरामद हुआ।

25 हजार रुपये का इनाम था घोषि
पुलिस उपायुक्त (नगर) सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित की गई थीं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार सुबह पुलिस को सटीक सूचना मिली कि सुनील बमरौली कटारा इलाके में बिना नंबर की बाइक से भागने की फिराक में है। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुनील को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा तथा 6 खोखा कारतूस, 3 जिंदा कारतूस और आरोपी के पास से कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 1 3 0 1
Total views : 256419

Follow us on