उत्तर प्रदेशखेल
मुजफ्फरनगर की अदिति सिंह का यूपी की वालीबाल टीम में चयन


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के बिरालसी स्थित दयानंद गुरुकुल इंटर कालेज की छात्रा अदिति सिंह पुत्री अनुराग सिंह कक्षा 10 की छात्रा है। आदिति ने 10 से 14 दिसंबर तक होने वाले उत्तर प्रदेश अंडर 14 वालीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुधीर कुमार ने बताया खिलाड़ी सहारनपुर मंडल से बरेली स्टेट खेलने गई थी, वहां उसका चयन उत्तर प्रदेश अंदर 14 बालिका टीम में हो गया है। 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक में बनारस वालीबाल कैंप में प्रतिभा करेगी। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय प्रबंध समिति ने अदिति सिंह और उनके कोच सुधीर कुमार का स्वागत कर मनोबल बढ़ाया है।
