Select Language :

Home » जीवन शैली » अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री

अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री

भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री
राष्ट्रपति ने दी वर्ष 2026 के 131 पद्म पुरस्कारों की मंजूरी
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इन पद्म पुरस्कारों में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और हास्य कलाकार सतीश शाह को पद्मश्री से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री प्रदान किया जाएगा। राजनितिक क्षेत्र में शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मनित किया जाएगा।

How to Make a News Portal

वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 2 युगल पुरस्कार (पति-पत्नी को पद्मश्री) भी शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों की सूची में 19 महिलाएं भी हैं। वहीं सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं। पद्म भूषण की सूची में प्रमुख रुप से प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मशहूर अभिनेता मम्मूटी और उद्योगपति-बैंकर उदय कोटक प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वी.के. मल्होत्रा को भी पद्म भूषण दिया गया है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. जगदीश कुमार, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति तथा अभिनेता आर. माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी भी पद्म श्री से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।

तीन श्रेणियों में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री यानी तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास होते हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 3 2 9 6
Total views : 194812

Follow us on