Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बीएसए लेखा विभाग के लिपिक को पटल का मोह, निदेशालय खख्त

बीएसए लेखा विभाग के लिपिक को पटल का मोह, निदेशालय खख्त

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार कार्यालय में तैनात एक लिपिक उच्चाधिकारियों के आदेशों की सरेआम अनदेखी कर रहे हैं। विभाग के लिपिक उपेंद्र कुमार का स्थानांतरण हुए लगभग पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपने नवीन तैनाती स्थल खतौली विकास खंड कार्यालय में पदभार ग्रहण नहीं किया है। इस हठधर्मिता पर अब आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय लखनऊ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर बीएसए लेखा कार्यालय में तैनात उपेंद्र कुमार का पदस्थानांतरण 17 अक्टूबर 2025 को खतौली किया गया था। आदेश के बावजूद जब उन्होंने ज्वाइन नहीं किया, तो दिसंबर 2025 में निदेशालय द्वारा रिमाइंडर जारी किया गया। इसके बावजूद आदेशों का अनुपालन नहीं होने पर हाल ही में निदेशालय के अपर निदेशक गिरीश चंद ने पुनः कड़ा आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से खतौली में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि विभाग में कार्य पेडिंग होने के कारण वित्त कार्य देख रहे अधिकारियों पर भी काम का दबाव है। सूत्रों ने बताया कि उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को मुजफ्फरनगर कार्यालय में ज्वाइन करने के आदेश जारी किए थे। बताया जा रहा हैं कि जिस दौरान उपेंद्र कुमार के स्थानांतरण का पहला आदेश खतौली के लिए जारी हुआ था, उस वक्त जिला कोषाधिकारी श्रुति गुप्ता पर बीएसए विभाग में लेखाधिकारी का प्रभार था, उन्होंने कार्य के अत्यधिक बोझ है और लंबित कार्यों के कारण उन्हें रिलीव नहीं किया था। वहीं इस मामले में वर्तमान में बीएसए विभाग के प्रभारी लेखाधिकारी तरुण पाल ने स्पष्ट किया कि विभाग की व्यस्तता और पेंडिंग कार्यों को देखते हुए फिलहाल लिपिक मुजफ्फरनगर में कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही उपेंद्र कुमार को मुजफ्फरनगर कार्यालय से कार्यमुक्त कर खतौली भेज दिया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 5 5 3 2
Total views : 236703

Follow us on