
योगी सरकार ने 2012, 2013 और 2014 बैच के अफसरों को दिया बड़ा तोहफा; नियुक्ति विभाग ने 7 नवंबर को जारी किया शासनादेश
लोकपथ लाइव, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शासन ने उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 52 वरिष्ठ PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों को उच्चतर चयन वेतनमान में पदोन्नति प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति दी है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर विचारोपरान्त राज्यपाल की सहमति के बाद नियुक्ति विभाग ने 7 नवंबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया।


यूपी के नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत चयनित अधिकारियों का वेतनमान अब वेतन बैण्ड-3 (रू0 15,600–39,100) ग्रेड पे रू0 6,600/- (लेवल-11) से बढ़ाकर वेतन बैण्ड-3 (रू0 15,600–39,100) ग्रेड पे रू0 7,600/- (लेवल-12) कर दिया गया है। अधिकारियों को यह लाभ वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्राप्त होगा।

तीन बैचों के अफसर शामिल, कार्यक्षेत्र में बदलाव नहीं
नियुक्ति अनुभाग-3 द्वारा जारी सूची के अनुसार इसमें वर्ष 2012, 2013 और 2014 बैच के अफसर शामिल हैं:इनमें 2012 बैच के 2 अधिकारी, 2013 बैच के 25 अधिकारी और 2014 बैच: 25 अधिकारी शामिल हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विशुद्ध रूप से चयन वेतनमान वित्तीय पदोन्नति से संबंधित है। इससे अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन या स्थानांतरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा; वे अपनी मौजूदा तैनाती के स्थानों पर ही लेवल-12 के ग्रेड पे का लाभ पाएंगे।
पश्चिम यूपी और प्रमुख जनपदों के कई चर्चित नाम सूची में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात सलिल कुमार पटेल को चयन वेतनमान का लाभ मिला है। इनके अलावा मुरादाबाद एडीएम ममता मालवीय, बुलंदशहर एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, अमरोहा एडीएम धीरेन्द्र प्रताप और गरिमा सिंह के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लखनऊ, अयोध्या, आगरा, वाराणसी, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, और मुरादाबाद जैसे प्रमुख जिलों के विकास प्राधिकरणों के सचिव, अपर नगर आयुक्त और एडीएम स्तर के अफसरों को पदोन्नति मिलने से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर है।
चयन वेतनमान (7600 ग्रेड पे) पाने वाले 52 PCS अधिकारियों की सूची
वर्ष 2012 बैच (2 अधिकारी):सुशील प्रताप सिंह-सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ व रजनीश कुमार मिश्र-अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), शाहजहांपुर।
वर्ष 2013 बैच (25 अधिकारी): हिमांशु कुमार गुप्ता-सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली, राजेश कुमार यादव-1-अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल, गोंडा,
जुबेर बेग-अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति), आगरा, अमित कुमार भट्ट-अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अयोध्या (अतिरिक्त प्रभार: भू-अध्याप्ति), ममता मालवीय-अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुरादाबाद, राहुल यादव-प्रशासनिक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर नगर,विनीत कुमार सिंह—सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, अभिषेक कुमार सिंह—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बुलंदशहर, सुखवीर सिंह—अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), महोबा, रामजी मिश्रा—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), लखनऊ, शिव प्रताप शुक्ला—विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ, वंदना त्रिवेदी—उप निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी, लखनऊ, त्रिभुवन—अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज, सृष्टि धवन—उप निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, लखनऊ, सुरेंद्र प्रसाद यादव—अपर आयुक्त, बस्ती मंडल, बस्ती, पूजा मिश्रा—अतिरिक्त मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ, धीरेन्द्र प्रताप—अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमरोहा,,सलिल कुमार पटेल—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहारनपुर, रत्न प्रिया—अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर, मुहम्मद मोइनुल इस्लाम—प्रधान प्रबंधक, उप्र सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ, अमिताभ यादव,—अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उन्नाव, माया शंकर यादव—अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा, गरिमा सिंह—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अमरोहा, राजेश कुमार-पंचम—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), चंदौली तथा अमित कुमार-11—अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली।
वर्ष 2014 बैच (25 अधिकारी): अभिनव रंजन श्रीवास्तव—विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ, दिनेश—अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या, गौरव श्रीवास्तव—विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ, सूर्यकांत त्रिपाठी—अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), महोबा, शशि भूषण राय—अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, बरेली, दीपाली भार्गव—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), हरदोई, विनय कुमार सिंह-11—अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था), वाराणसी, अभय कुमार पाण्डेय-11—सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर, अमित कुमार—कुलसचिव, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर नगर, विवेक चतुर्वेदी—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कानपुर नगर, सुनील कुमार यादव—अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फतेहपुर, ज्योत्सना यादव—कुलसचिव, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, शिशिर कुमार—अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा, पूर्णिमा सिंह—अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरेली, देवेंद्र प्रताप सिंह-11—सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद, वंदिता श्रीवास्तव-11—उप निदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, प्रतिपाल चौहान—अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल, मीरजापुर, मीनू राणा—अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल, गोंडा, विकास कुमार सिंह—प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ, राजेश कुमार यादव-11—प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ, महेंद्र पाल सिंह-11—अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ, प्रदीप कुमार-11—उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय, लखनऊ, सुनन्दु सुधाकरन—अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी, प्रदीप वर्मा—अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ तथा ललित कुमार—अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), श्रावस्ती।










Total views : 449413