Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में लहराया परचम

बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में लहराया परचम

लोकपथ लाइव, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक क्षमता एवं गणितीय कौशल विकसित करने के उद्देश्य से बुढ़ाना ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित दो-दो विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन कन्या जूनियर हाईस्कूल, बुढ़ाना में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में एआरपी टीम के कुमारी क्षमा जांगिड़,  संजीव कुमार,  रवि शंकर,  नरेश कुमार एवं  नीरज जयंत का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के आयोजन, व्यवस्थाओं एवं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में  प्रीति चौहान,  कपिल चौहान, अमीर अहमद , मनीषा चौधरी, रश्मि आर्या,  ज्योति शर्मा, राहुल देव,  विकास राठी,  साधना एवं गीतांजलि आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। साथ ही बीआरसी स्टाफ एवं कन्या जूनियर हाईस्कूल, बुढ़ाना के समस्त स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार रहे।
प्रथम – केशव, उच्च प्राथमिक शाहडब्बर
द्वितीय – वंश, उच्च प्राथमिक वि० राजपुर छाजपुर
तृतीय – रचित, उच्च प्राथमिक वि० गढ़ी सखावतपुर
चतुर्थ – प्रशांत, कंपोजिट विद्यालय कुरावा।
पंचम – विनीत, उच्च प्राथमिक वि० राजपुर छाजपुर
षष्ठम – मुहम्मद वारिस, उच्च प्राथमिक  वि० अलीपुर अटेरना
सप्तम – आमिर, कंपोजिट विद्यालय बुढ़ाना
अष्टम – वंश त्यागी, कंपोजिट विद्यालय उकावली
नवम – मधु, उच्च प्राथमिक वि० मोहम्मदपुर रायसिंह
दशम – जोया, कन्या जूनियर हाईस्कूल बुढ़ाना।
ब्लॉक स्तर पर चयनित ये सभी दस विद्यार्थी अब जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड में विकासखंड बुढ़ाना का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ब्लॉक का गौरव बढ़ाने का प्रयास  करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव द्वारा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी दस विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा गणित विषय के प्रति उनमें आत्मविश्वास एवं रुचि बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 9 7 0 5
Total views : 448036

Follow us on