
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले में 23 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र के क्रम में विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को अवकाश रहेगा। इसमें परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड से संबद्ध संस्थान भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों पर भी यह आदेश लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Post Views: 231












Total views : 440531