Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » टैक्स बार एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

टैक्स बार एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित अलकनंदा ब्लड बैंक पर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया।
पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान
आयोजित शिविर में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलिल वत्स, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राज कुमार गुप्ता, रविशंकर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, शुभम् भारद्वाज, नमन मित्तल, मोहम्मद शाहज़ेब एवं डॉ. मोहम्मद तस्लीम अहमद ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
इस विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर के सफल संचालन में योगदान देने के लिए डॉ. आलोक कुमार को स्मृति/प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विपुल शर्मा, मनीषा शर्मा, सूरज, नितिन कुमार एवं मोहित बालियान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
रक्तदान शिविर के दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव बृज मोहन, पूर्व अध्यक्ष आर. के. शर्मा, प्रभात कुमार गर्ग, मुकेश ढींगरा, अनुज सैनी, अभिलाष गुप्ता एवं निधीश गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 3 9 2 2
Total views : 440500

Follow us on