
राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू व प्रतिपक्ष नेता मलिकार्जुन खरगे में तीखी बहस
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का तकरार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा व राज्यसभा की मंगलवार को शुरु हुई कार्यवाही भी विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण बारी बारी से स्थगित हो गई। लोकसभा की प्रश्नकाल से शुरु हुई कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया। जबकि राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान हंगामे के बीच ही मंत्रियों के वक्त्वय सदन के पटल पर रखे गये, वहीं समितियों की रिपोर्ट और प्रस्ताव पेश करने के बाद जैसे ही शून्यकाल शुरु होने पर सदस्यों ने अपने मुद्दों को उठाना शुरु किया तो विपक्ष के हंगामे को उग्र कर दिया गया, जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इसके बाद प्रश्नकाल में भी हंगामा हुआ, तो सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही को दो बजे तक स्थगित कर दिया।


लोकसभा: हंगामे की भेंट प्रश्नकाल
लोकसभा की मंगलवार को प्रश्नकाल से शुरु हुई कार्यवाही के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे का कहर बरपा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से शांत होकर अपनी अपनी सीटों पर बैठने की अपील की और प्रश्नकाल चलाने का अनुरोध किया, लेकिन विपक्ष पर इस अपील का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, तो कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा की शून्यकाल से आरंभ हुई कार्यवाही के दौरान सभापति राधाकृष्णन की अनुमति से मंत्रियों के वक्तव्य, समितियों की रिपोर्ट और कुछ प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे गये, लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित होती रही। इसके बावजूद सदन में लोकमहत्व के मुद्दे उठाने की शुरुआत यूपी से भाजपा सदस्या गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने अपने क्षेत्र का मामला उठाया तो विपक्षी दलो के सदस्यों द्वारा जारी नारेबाजी की आवाज ज्यादा तेज हो गई। एक और सदस्या ने मामले उठाने का प्रयास किया, लेकिन करीब 17 मिनट बाद सभापति ने सदस्यों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब हंगामा नहीं थमा तो सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में किरेन रिजिजू व खरगे भिड़े
उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले हंगामे के बीच प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने खड़े होकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े शुरु किये, तो विपक्ष दल में कांग्रेस व सपा के सदस्यों ने चिल्लाकर नारेबाजी को उग्र कर दिया। इस पर सदन में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष खासतौर से कांग्रेस पर तीखे तंज करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित करता आ रहा है। देश की जनता उन्हें देख रही है, कि किस प्रकार से गुमराह करने की राजनीति की जा रही है। जबकि सरकार संसद में विपक्ष के हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार नहीं है, लेकिन विपक्ष संसद में चर्चा से दूर भाग रही है और केवल संसद को बाधित रखना चाहती है, लेकिन सरकार देशहित के कार्यो को आगे बढ़ाती रहेगी। इस पर रिजिजू व खरगे के बीच तीखी बहस होती नजर देखी गई।
राज्यसभा में हंगामे के बीच चला प्रश्नकाल
उच्च सदन की कार्यवही जैसे ही दोपहर 12 बजे शुरु हुई, तो सभापति ने प्रश्नकाल शुरु कराया और बिहार के भीम सिंह व यूपी से रतनजीत प्रताप नारायण सिंह व महाराष्ट्र से भाजपा के डा. अजित माधवराव गोपछडे आदि ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दे उठाए, जिनके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन व शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जवाब देते हुए कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। लेकिन सदन में विपक्ष के बढ्ते हंगामे से बाधित कार्यवाही के हालातों में सदन की कार्यवाही को फिर दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।











Total views : 393581