Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » वैलेंटाइन-डे पर क्रांति सेना का पहरा, रेस्टोरेंट-होटल पर नजर

वैलेंटाइन-डे पर क्रांति सेना का पहरा, रेस्टोरेंट-होटल पर नजर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन-डे का विरोध इस बार मुजफ्फरनगर में नए ढंग से शुरू हुआ है। क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने होटल व रेस्टोंरेट में नाबालिग प्रेमी जोड़ो को बैठाने का विरोध करते हुए रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी पत्र सौंपे हैं। जिला प्रशासन को भी इस विरोध से अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा गया है।

होटल-रेस्टोरेंट को जारी किए गए चेतावनी पत्र

शुक्रवार को क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी व क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर में अभियान चलाया। क्रांतिसेना पदाधिकारी एकत्रित होकर रेलवे रोड स्थित पब्जी सहित अन्य कई रेस्टोरेंट में पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने एक चेतावनी पत्र रेस्टोरेंट संचालकों को सौंपा, जिसमें उन्हें अवगत कराया गया कि वैलेंटाइन-डे पर किसी भी नाबालिग प्रेमी-जोड़ों को अपने रेस्टोरेंट में प्रवेश नहीं दे। यदि ऐसा हुआ तो इसके विरोध में लठों से हिसाब लिया जाएगा।

भारतीय संस्कृति को अपमानित करता है वैलेंटाइन-डे: पूनम चौधरी

क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि वैलेंटाइन-डे हमारी भारतीय संस्कृति को अपमानित करता है। इसके विरोध में हमाने अभियान चलाया। शहर में 20 से 30 होटल-रेस्टोरेंट को चेतावनी जारी की गई कि वह इस संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग न दे। किसी भी नाबालिग को प्रवेश नहीं दिया जाए। वैलेंटाइन-डे पर चैकिंग अभियान चलेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग भी मांगा गया है। इस दौरान बिट्टू सिखेड़ा, मुकेश त्यागी, मिथलेश गिरी, चेतन देव विश्वकर्मा, अमित, जतिन आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 9 6
Total views : 364659

Follow us on