
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार करते ही किये कई अहम फैसले
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर पहुंचकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। यानी साउथ ब्लॉक से अब पीएमओ ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में पहुंच गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। आज का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि क्योंकि वर्ष 1931 में 13 फरवरी को ही नई दिल्ली औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित की गई थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औपनिवेशिक दौर की पहचान रहे साउथ ब्लॉक से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में कार्यभार संभाल लिया। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सेवा तीर्थ की दीवार पर देवनागरी में इसका नाम अंकित है और नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र लिखा गया है, जो नागरिक-केंद्रित शासन की भावना को दर्शाता है। इस नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते ही से काम शुरू करते ही पीएम मोदी ने ‘पीएम राहत योजना’ समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर हस्ताक्षर किए। ‘पीएम राहत योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। देश में तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम ने मार्च 2029 तक इस संख्या को बढ़ाकर छह करोड़ करने का नया लक्ष्य तय किया है। वहीं कृषि क्षेत्र के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ को बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये किया गया है।

कर्तव्य भवन में वित्त-रक्षा समेत कई मंत्रालय
वहीं कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालयों को जगह दी गई है।










Total views : 210421